{"_id":"5b4114dd4f1c1b84468b52e4","slug":"91530991837-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामारी से रोडवेज को रोजाना लाखों को चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डग्गामारी से रोडवेज को रोजाना लाखों को चूना
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। निजि वाहनों के जरिए की जा रही डग्गामारी की वजह से अमरोहा डिपो पर परिवहन निगम को हर महीने लाखों रुपये का घाटा हो रहा है। डिपो से परिवहन निगम की 61 और 15 अनुबंधित सहित कुल 76 बसें संचालित हैं। अमरोहा में छोटे-बड़े लगभग 250 वाहनों की डग्गामारी के कारण हर दिन 10 से 15 फीसदी तक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
औसतन 20 से 30 किलोमीटर के रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसों, टेंपो और मैक्स के जरिए की जा रही डग्गामारी की वजह से कई बार तो रोडवेज बसों में अगले डिपो तक पहुंचने के बाद आधी भी सवारी नहीं होती हैं। इस वजह से निगम को लगातार घाटा हो रहा है। डिपो पर एआरएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि 350 किलोमीटर के दो चक्कर लगाने के बाद सारे खर्चे काटकर एक बस से केवल 1400 रुपये प्रतिदिन यानी औसतन दो रुपये प्रति किलोमीटर की आय हो रही है। यदि डग्गामारी पर कुछ नियंत्रण लगे तो यही आय बढ़कर दो हजार रुपये प्रति बस के आसपास हो जाएगी। इस हिसाब से डग्गामारी की वजह से डिपो से बसों के संचालन में रोडवेज को रोजाना लगभग साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल डिपो से केवल डेढ़ करोड़ रुपये की आय हुई थी। जो कि तय किए गए लक्ष्य से भी काफी कम रही। बोले डग्गामारी रोकने के लिए जल्द ही बात की जाएगी।