फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो पक्षों के बीच पथराव चलने से कई घायल

दो पक्षों के बीच पथराव चलने से कई घायल

Tue, 19 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच पथराव चलने से कई घायल
दो पक्षों में पथराव, कई घायल
विज्ञापन

नहटौर। मोहल्ले में अवैध रूप से पशुओं का कटान कर मीट बेचने की सूचना पुलिस को देना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के युवकों में लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत कराते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।
मोहल्ला नेजो सराय में नीम अहमद ने कुछ लोगों पर मोहल्ले में पशुओं का अवैध रूप से कटान करके और मीट बेचने की सूचना पुलिस को दी थी। नदीम का कहना था कि इस अवैध कारोबार से मोहल्ले की बदनामी हो रही है। कई बार बेकसूर इसमें फंस जाते हैं। उसने पुलिस से इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पशु काटने के बाद तालाब में फेंके गए अवशेषों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने सूचना देने वाले का नाम मोहल्ले में बता दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों और से पथराव होने लगा। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोहल्ले में भगदड़ मच गई। बमुश्किल पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए एक पक्ष के दानिश और सलीम दूसरे पक्ष के वकील, शकील सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed