फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आरोपी को गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार

Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार
स्योहारा। एक सप्ताह पूर्व हुए राशन डीलर की निर्मम हत्या कांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर का राशनडीलर अतुल कुमार त्यागी 10 जून को गायब हो गया था। परिजनों के काफी तलाश के बाद भी जब वो नहीं मिले तो 11 जून को उसके पुत्र आकाश ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कर दी थी। 13 जून को मृतक की बाइक सत्तोनंगली मार्ग के पास एक खेत में मिली थी। इसमें मिले कागजातों से पता चला कि ये बाइक अतुल त्यागी की है। इसके बाद अतुल त्यागी के पुत्र आकाश ने पांच लोगों को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। 14 जून को पुलिस ने दो आरोपी अमन और सुशील उर्फ डब्लू की निशानदेही पर अलियारपुर की नहर के पास एक झाड़ी में से अतुल त्यागी का शव जली हुई हालत में बरामद किया था। अतुल त्यागी का पहले गला रेता गया था, फिर भी उसकी मौत न होने पर बाइक में से पेट्रोल निकाल कर जला कर निर्मम हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का उसी दिन चालान कर दिया था। पुलिस ने रविवार को तीसरे आरोपी ताहिर पूर्व प्रधान ग्राम मंडोरी व मुरादाबाद रोड स्थित हीरो मोटरसाइकल एजेंसी मालिक को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि इस प्रकरण में अभी दो आरोपित पुष्पा देवी पत्नि राजवीर और पुत्र विपुल पुत्र राजवीर फरार हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए टीम लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed