{"_id":"5abd174e4f1c1ba8618b458e","slug":"91522341710-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक कंटेनर की चपेट में आई,एक मरा, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक कंटेनर की चपेट में आई,एक मरा, दूसरा गंभीर
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा । सड़क दुर्घटना में गांव नवादा के एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना बाइक के कैंटर की चपेट आने से हुई। चालक को कैंटर सहित मौके पर ही पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव नवादा निवासी सुनील कुमार 30 वर्ष व नितिन कुमार 28 वर्ष गांव से बाइक द्वारा स्योहारा मजदूरी करने जा रहे थे। जब वह स्योहारा ठाकुरद्वारा रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्योहारा की ओर से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गये। इससे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नितिन को सीएचसी पर भर्ती कराया गया यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोपी चालक को कैंटर सहित मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक हरि सिंह निवासी गांव वाघली जिला रामपुर को हिरासत में ले लिया तथा कैंटर को थाने ले आई। कैँटर चालक ने बताया कि कैंटर से काशीपुर बजाज की बाइक ले जा रहा था। एक ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करते समय बाइक सवार कंटेनर की चपेट में आ गये। उधर, थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।