फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 24 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
हल्दौर। गांव पावटी निवासी एक विवाहिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों की ससुराल वालों से नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंची विधायक कमलेश सैनी ने मामले का पटाक्षेप कराया।
विज्ञापन

नहटौर क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी मुन्ने सैनी की पुत्री रोनी (25) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व गांव पावटी निवासी पूरन सिंह के पुत्र रवि सैनी से हुई थी। दोनों की 11 माह की एक पुत्री है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की शाम रोनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुराल वाले उसे बिजनौर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मायके वाले भी पावटी पहुंच गए और बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों से भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। रोनी के भाई वीरेंद्र सैनी फोन करके गांव में पुलिस बुला ली। मामले की सूचना पर विधायक कमलेश सैनी भी मौके पर पहुंच गई। मामला तूल पकड़ने लगा। विधायिका ने मामले की जांच कराई। जांच में महिला की मौत का कारण किसी बीमारी के कारण होने का खुलासा हुआ। इसके बाद विवाहिता के मायके वाले शांत हो गए। विधायिका ने दोनों पक्षों को शांत कर शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कराई। उधर, कार्यवाहक एसओ रामसिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed