{"_id":"5be72264bdec2269980473cc","slug":"81541874276-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ट्रक की भिडंत में मिल का कर्मचारी मरा, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ट्रक की भिडंत में मिल का कर्मचारी मरा, तीन घायल
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में मिलकर्मी की मौत, तीन घायल
बिजनौर। बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर टक व कार की भिड़ंत में कार में सवार मिल के एक कर्मचारी की मौत हो गई व तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कर्मचारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
बरेली जिले के गांव फरीदपुर निवासी कमलेश, समीर व लखनऊ निवासी अमित व वीरभान बरकातपुर में स्थित उत्तम शुगर मिल मेें कार्यरत र्है। ये सभी दीपावली की छुट्टी पर अपने घर गए थे। चारों कार से शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मिल जा रहे थे। बिजनौर - नूरपुर मार्ग पर विवेक कालेज के निकट कार की बिजनौर की ओर से जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। स्योहारा पुलिस जोनल चेकिंग पर थी। पुलिस वहां से गुजर रही थी। पुलिस ने कार में सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रात में खुद ही पुलिस वाले घायलों को उठाने में जुटे रहे। जिला अस्पताल ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। कमलेश की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन घायल
बढ़ापुर। कार और बाइक की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी नगीना पर भर्ती कराया गया।
कस्बे के मोहल्ला नौमी निवासी अनुज सैनी शनिवार की शाम अपनी ससुराल से पत्नी रचना के साथ बाइक से घर लौट रहा था। गांव बासोवाला के पास पहुंचने पर उसकी बाइक और सामने से आ रही कार की भिड़ंत हो गई। रचना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वहां से भागने का प्रयास करने लगा तो करीब 200 मीटर दूर निकलने पर कार और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। कार चालक तथा उसमें बैठी एक महिला घायल हो गई। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी नगीना पर भर्ती कराया।