फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लाला के मुनीम से बदमाशों ने बैंक के भीतर से डेढ लाख के नोटों से भरे थैले को लूटा

लाला के मुनीम से बदमाशों ने बैंक के भीतर से डेढ लाख के नोटों से भरे थैले को लूटा

Tue, 02 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
लाला के मुनीम से बदमाशों ने बैंक के भीतर से डेढ लाख के नोटों से भरे थैले को लूटा
बदमाशों ने नोटों से भरा थैला लूटा
विज्ञापन

धामपुर। बैंक के अंदर से बदमाश नगर के एक उद्योगपति के मुनीम से डेढ़ लाख के नोटों से भरा थैले को लूटकर फरार हो गए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुुंच बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। पर सफलता नहीं मिली। देर शाम तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाल संजय कुमार पांचाल का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगी।

बड़ी मंडी स्थित लाला नरेंद्र कुमार गुप्ता का मुनीम धामपुर की पीएनबी शाखा में पैसा जमा करने गया था। मुनीम बैंक में रुपयों जमा करने लाइन में लगा था। इस बीच मुनीम के हाथ से नोटों से भरा थैला लूटकर बदमाश फरार हो गए। शोर मचाने के बाद भी बदमाश किसी के हाथ नहीं लगे। उधर, कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने कहा कि लूट की घटना नहीं हुई है। मुनीम जब बैंक में रुपये जमा करने पहुंचा तो चोरों ने उसके हाथ में लटका थैला ब्लेड से काट दिया। घटना का पता लगने पर मुनीम ने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि इस बीच बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed