फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की डीएम से गुहार

कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की डीएम से गुहार

Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की डीएम से गुहार
कच्ची शराब बंद करने की मांग
विज्ञापन

अफजलगढ़। ग्राम मौसमपुर में बिक रही कच्ची शराब को लेकर गांववासियों में आक्रोश रहा। गांव के चंद्रपाल, धर्मपाल, किशोरी, गजराम सिंह, करन सिंह, नरेश, ग्राम प्रधान जय सिंह, सूरज सिंह, हरिराज सिंह, बलबीर सिंह, बलवंत सिंह ने डीएम से शिकायत कर गांव में कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की। आरोप है कि कुछ लोग मिलीभगत कर अवैध रूप से बनी कच्ची शराब बेच रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी पर कुप्रभाव पड़ रहा है। पूर्व में कच्ची शराब पीकर कई मौत भी हो चुकी हैं। आरोप है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कच्ची शराब का धंधा बंद नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर कच्ची शराब की बिक्री रुकवाने की मांग की। उधर, कोतवाल राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि छापामारी कर बच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed