{"_id":"5b4114e34f1c1b93288b50be","slug":"81530991843-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से लूट में पुलिस के खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारी से लूट में पुलिस के खाली हाथ
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली। सैदनगली थाना क्षेत्र के इकोंदा रोड पर दिनदहाड़े पशु व्यापारी से हुई लूट के मामले में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार दोपहर उझारी निवासी तस्लीम और तहसील पुत्र अब्दुल हकीम कुरैशी सैदनगली के साप्ताहिक पशु बाजार से अपने पशु बेचकर इकोंदा रोड से होते हुए अपने घर उझारी जा रहे थे। जैसे ही यह दोनों भाई सैदनगली से थोड़ा आगे निकले तो बताया गया कि बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर इन से मारपीट नगदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस देर रात तक बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग करती रही। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है। बहुत शीघ्र लूट के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।