फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क दुर्घटना में दादा की मौत, पोता घायल

सड़क दुर्घटना में दादा की मौत, पोता घायल

Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दादा की मौत, पोता घायल
बिजनौर। अपने दादा को दवा दिलवाकर घर लौट रहे एक युवक की बाइक चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर ट्रक से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चिंताजनक हालत में मेरठ रेफर किया गया है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर मिलक निवासी अनुज कुमार (19) अपने दादा कालू सिंह (65) के साथ बाइक द्वारा दादा को दवा दिलवाकर चांदपुर से वापस अपने घर जा रहा था। चांदपुर-नूरपुर मार्ग स्थित एक कोल्ड स्टोर के सामने बाइक व ट्रक से भिड़ंत हो गई। कालू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहनों में भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। युवक को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed