फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चांदपुर के सर्राफ के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा

चांदपुर के सर्राफ के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा

Fri, 22 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर के सर्राफ के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा
बिजनौर। चांदपुर पुलिस ने 15 दिन पूर्व दिनदहाड़े सराफ व्यापारी के घर का ताला तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात चोरी करने वाले चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले सर्राफ को दबोच लिया है। चोर की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह के मुताबिक पांच दिसंबर को चांदपुर के मोहल्ला साहूवान में सराफ व्यापारी आर बरसी के घर का दिन में ही ताला तोड़कर कई लाख की नगदी व जेवर चोरी कर लिए थे। पुलिस की टीम चोरी के खुलासे में लगी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी जावेद को रोडवेज बस स्टैंड से दबोचकर उसकी निशानदेही पर नूरपुर के एक सर्राफ की दुकान से चोरी की गई पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्ति,100 ग्राम सोने के जेवर 50 चांदी 600 ग्राम के जेवर व चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गौतम ने बताया कि जावेद ने नूरपुर में बिजली का काम करता है। गांव मुस्तफाबाद निवासी जुल्फकार के साथ मिलकर उसने यह चोरी की थी। जेवर नूरपुर के विश्वास ज्वैलर्स के यहां बेच दिए थे। ज्वैलर्स के शोरूम से जेवर बरामद किए गए हैं। जावेद शातिर किस्म का चोर है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में विश्वास ज्वैलर्स के स्वामी नूरपुर के इस्लाम नगर फहतिया निवासी राजेंद्र को भी दबोच लिया है। पुलिस जावेद के फरार साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed