फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्रेन से कुचल कर महिला की मौत, बेटा घायल

क्रेन से कुचल कर महिला की मौत, बेटा घायल

Sat, 14 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
क्रेन से कुचल कर महिला की मौत, बेटा घायल
क्रेन से कुचल कर महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

हसनपुर (अमरोहा)।
क्रेन से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया है। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों और आसपास के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर के मोहल्ला होली चौक निवासी सुभाष वर्मा की पत्नी अनीता (38) शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने बेटे अंकित के साथ बाइक से गजरौला निवासी अपनी भतीजी के घर जा रही थी। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट पहुंची ही थी। उसी समय पीछे से आ रही क्रेन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनीता बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरी। जबकि बाइक अलग गिरी। इससे पहले अनीता संभल पाती। क्रेन का पहिया अनीता के ऊपर से उतर गया। क्रेन के पहिये से कुचल कर अनीता की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बेटा अंकित घायल हो गया। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़ कर भाग निकला। जिससे यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति बन गई। वहीं मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। क्रेन को रास्ते से हटवा कर कोतवाली ले गई। तब कहीं यातायात सुचारु हो सका। पुलिस की मौजूदगी में वाहन रेंग-रेंग कर निकाले गए।
विज्ञापन


शव देख कर बिलख पड़े परिजन
हसनपुर। हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था। परिजनों की आंख से आंसू नहीं थम रहे थे। परिजनों को बिलखता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। उधर सीएचसी में भर्ती घायल अंकित बार-बार मम्मी-मम्मी कह कर उस समय को कोस रहा था। जब हादसे में उसकी मां की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़ कर भाग निकला, क्रेन को कब्जे में कर लिया है, परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, शव पीएम को भेजा गया है।
- देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed