फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दंपति को झांसा देकर महिला से सोने कुंडल ठगे

दंपति को झांसा देकर महिला से सोने कुंडल ठगे

Thu, 28 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
दंपति को झांसा देकर महिला से सोने कुंडल ठगे
उज्जवल योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर व एक लाख रुपये का चेक दिलानेे का दिया झांसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर।
जंगल जा रहे दंपति को झांसा देकर बाइक सवार युवक ने महिला से सोने के कुंडल ठग लिए और चकमा देकर भाग गया। पीड़ित दंपति ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली लेकिन सफलता नहीं मिली।

नगर के मोहल्ला पूठ रोड काला शहीद निवासी पीड़ित महिला संतोष देवी अपने पति रामपाल के साथ बुधवार की सुबह जंगल जा रही थी। रास्ते में एक ठग युवक ने दंपति को रोक लिया। महिला से कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के अंतर्गत उसका गैस सिलेंडर निकला है। उसे एक लाख का चेक भी मिलेगा। यह बात सुनकर दंपति को बाइक पर बैठा युवक गजरौला स्टैंड पर ले आया और पति रामपाल को छोड़कर उसकी पत्नी को राजपूत कॉलोनी में ले गया। वहां जाकर कहा कि ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आप अपने कुंडल उतार कर मुझे दे दो। महिला झांसे में आ गई और अपने कानों से सोने के कुंडल उतार कर ठग को दे दिए। इसके बाद ठग मौका पाकर इधर उधर हो गया। काफी देर बाद जब युवक नहीं लौटा तो महिला को ठगे जाने का आभाष हुआ तो युवक को तलाश किया। लेकिन सोने के कुंडल लेकर युवक फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं हेमसिंह आर्य के मकान पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed