{"_id":"59bec4cf4f1c1b28688b526e","slug":"81505674447-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब युवक की बरामदगी को लेकर पुलिस के खिलाफ मुरादाबाद हाईवे दे घंटे जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब युवक की बरामदगी को लेकर पुलिस के खिलाफ मुरादाबाद हाईवे दे घंटे जाम, प्रदर्शन
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के खिलाफ हाईवे पर लगाया जाम
धामपुर। मोहल्ला बाड़वान के लोगों ने रविवार को मुरादाबाद हाईवे पर सेंट मेरी स्कूल के सामने पुलिस के खिलाफ जाम लगा दिया। उनका कहना था कि मोहल्ले का पंकज सैनी आठ सितंबर से गायब है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी। उधर, शनिवार को भी नगर के दो युवक गायब हो गए। परिजनों ने पुलिस से उनकी बरामदगी की मांग की है।
मोहल्ला बाड़वान निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि उनका पुत्र पंकज सैनी आठ सितंबर से गायब है। उनके मोहल्ले का ही राहुल अपने साथ उसे लेकर कहीं गया था। तब से उनके पुत्र का कोई सुराग नहीं है। उन्होंने पुलिस में तहरीर भी दे दी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को इससे गुस्साए लोगों ने सेंट मेरी स्कूल के सामने जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आरोप लगाया गया कि पुलिस मामले में रुचि नहीं ले रही है। जाम का पता लगने पर सीओ सुशील कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और पंकज को जल्द बरामद करने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पंकज के मोबाइल को कोटद्वार से बरामद कर एक युवक के हिरासत में लिया है। इस दौरान पूनम चौहान, कैलाश, शोभा देवी, गुड्डी, पूनम, लीलावती, संतोष, मोनिका, धर्मवती, सीता, अमर, ओमप्रकाश, रजपाल सिंह, अंकुर, सोनू, अर्जुन, कांतादेवी, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
नवीं कक्षा के दो छात्र लापता, परिजनों में बेचैनी
मुन्नी देवी मंदिर निवासी सरदार सतपाल सिंह ने बताया कि उनके पुत्र अमनप्रीत भी नगर के एक विद्यालय में कक्षा नवीं का छात्र है। वह शनिवार को स्कूल से साइकिल से घर के लिए चला था, लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटा है। वहीं, मोहल्ला बाड़वान निवासी दुष्यंत कुमार ने बताया कि उनका पुत्र मुकुल नगर के एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र है। वह शनिवार को घर से ट्यूशन पढ़ने था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों में बच्चों को लेकर बेचैनी है। पुलिस से जल्द बरामद करने की मांग की है।