फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पंजू सराय में अवैध खनन पड़का, चार ट्रेक्टर ट्राली सीज

पंजू सराय में अवैध खनन पड़का, चार ट्रेक्टर ट्राली सीज

Sun, 16 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
पंजू सराय में अवैध खनन पड़का, चार ट्रेक्टर ट्राली सीज
पंद्रह से बीस लाख कीमत के रेत की ढेरियां लगी मिली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
पंजू सराय में खनन की सूचना पर एसडीएम और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की, लेकिन टीम के आने से पहले ही खनन माफिया वहां से भाग खड़े हुए। टीम को मौके पर चार ट्रेक्टर ट्रालियां रेत से भरे मिले। कई स्थानों पर बालू रेट के ढेर लगा हुआ मिला। जिसकी कीमत पंद्रह से बीस लाख रुपये आंकी जा रही है। बालू रेत से भरी ट्राली और ट्रेक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उधर, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर, इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मची रही है।
कोर्ट की रोक के बाद भी जिले मे अवैध खनन नहीं रुक रहा है। पंजू सराय से लेकर डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर में अवैध खनन हो रहा है। शनिवार को एसडीएम हर्षवर्धन श्रीवास्तव को पंजू सराय में अवैध खनन होने की सूचना मिली। एसडीएम और सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापामारी। लेकिन टीम के आने से पहले ही खनन करने वाले ट्रेक्टर ट्राली वहां से छोड़कर भाग खड़े हुए। छापामार टीम को मौके पर दो ट्राली रेत से भरी मिली। दो ट्रेक्टर वहां खड़े हुए थे। इसके अलावा कई स्थानों पर रेट के ढेर लगा हुआ था। जिसकी कीमत पंद्रह से बीस लाख बताई जा रही है। छापामार टीम ने रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर जो रेत से भरी ट्रेक्टर टाली मिली थी, उसके जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed