{"_id":"5c27c741bdec2256f16bffac","slug":"71546110785-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की तलाश में दिल्ली पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता की तलाश में दिल्ली पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता की तलाश में दिल्ली पुलिस ने दी दबिश
बिजनौर। दिल्ली के सीमापुरी थाने की पुलिस ने सपा नेता हाजी इसरार की तलाश में किरतपुर में दबिश दी पर वह नहीं मिले। हाजी इसरार पर दो दिन पहले दिल्ली में अपने चालक वकील की गोली मारकर हत्या करने का शक है।
किरतपुर निवासी हाजी इसरार दिल्ली के दिलशाद गार्डन में अपने परिवार के साथ रहकर दिल्ली में कारोबार करते हैं। वह सपा के पूर्व प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। सपा के तमाम बड़े नेताओं के पास उनका आना जाना रहा है। दो दिन पहले उनकी गाड़ी के चालक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, तब से इसरार अहमद फरार हैं। दिल्ली की सीमापुरी थाने की पुलिस ने हाजी इसरार की तलाश में किरतपुर में कई जगह दबिश दीं, पर वे हाथ नहीं आए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वकील को हाजी इसरार की पत्नी की लाइसेंसी राइफल से गोली मारने की बात सामने आ रही है। सीमापुरी थाने के एसएचओ जितेंद्र कुमार के मुताबिक वकील की हत्या के बाद से हाजी इसरार फरार है। वकील की हत्या का उन पर शक है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा के मुताबिक दिल्ली के सीमापुरी थाने की पुलिस ने हाजी इसरार की तलाश में दबिश दी थी।