फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घर में घुसे बदमाशों ने महिला के कान से कुंडल खींचे

घर में घुसे बदमाशों ने महिला के कान से कुंडल खींचे

Sun, 16 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसे बदमाशों ने महिला के कान से कुंडल खींचे
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव जीतपुर खास में घर में घुसे बदमाशों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। शोर मचाने पर उसे पीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के जागने की भनक लगते ही बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जीतपुर खास निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी भाग्यवती अपने घर पर सो रही थी। शुक्रवार की रात बदमाश उनके घर में घुस आए और भाग्यवती के कानों से सोने का कुंडल निकालने की कोशिश की। तभी भाग्यवती की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे पीटते हुएए उसके कानों से दोनों कुंडल खींच लिए। परिजनों और पड़ोसियों के जागने की भनक लते ही बदमाश फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुत्र राजकुमार के साथ थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने राजकुुमार की तहरीर पर लूट का मामला दर्ज किया। साथ ही घायल भाग्यवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, ग्रामीणों राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह, अवनीश कुुमार, रूपेश, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, योगेंद्र, नीटू ने लूट की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed