{"_id":"5b5386284f1c1b4f748b6268","slug":"71532200488-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के चालक परिचालक ने टीआई की पिटाई की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस के चालक परिचालक ने टीआई की पिटाई की
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस के चालकों-परिचालकों ने टीआई को पीटा
कोतवाली देहात। कोतवाली नजीबाबाद मार्ग पर रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे टीआई को एक ढाबे पर चार बसों के चालकों और परिचालकों ने जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों और परिचालकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने टीआई की तहरीर पर घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हिरासत में लिए गए चालक व परिचालक का शांति भंग में चालान कर दिया।
सीतापुर डिपो की रोडवेज बस का चालक और परिचालक हरिद्वार से यात्री लेकर नेपाल बॉर्डर के लिए चले थे। कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर गांव अकबराबाद के पास चेकिंग कर रहे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम नजीबाबाद डिपो के टीआई चेतन सिंह ने बस चालक को रुकने का इशारा किया। चालक गुलजार सिंह रुकने के बजाय बस लेकर फरार हो गया। टीआई ने उसका पीछा किया और गांव हुसैनाबाद के पास स्थित एक ढाबे पर बस को पकड़ लिया। टीआई के बस भगाने का कारण पूछने पर चालक गुलजार सिंह और परिचालक सुनील कुमार ने टीआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख ढाबे पर खड़ी अन्य तीन बसों के चालकों और परिचालकों ने भी टीआई से जमकर मारपीट की। इस दौरान टीआई का मोबाइल और दो हजार रुपये निकल गए। यात्रियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस आरोपी चालकों और परिचालकों को बस समेत थाने ले आई। पीड़ित टीआई ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बस चालक जिला लखीमपुर खीरी थाना एवं गांव मैगलगंज निवासी गुलजार सिंह और परिचालक जिला सीतापुर के थाना संगना क्षेत्र के गांव राला मऊ निवासी सुनील कुमार का चालान कर दिया। टीआई के आग्रह पर एआरएम नजीबाबाद ने अस्थाई परिचालक प्रमोद त्यागी की व्यवस्था कर बस पर भेजा। रोडवेज बस पर दूसरा चालक तैनात होने के कारण वह बस को यात्रियों समेत गंतव्य की ओर रवाना हुआ।