फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पांच लाख की चोरी

पांच लाख की चोरी

Tue, 19 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख की चोरी
नहटौर । नहटौर धामपुर मार्ग पर एक इलेक्ट्रोनिक दुकान के ताले तोड़कर पचास हजार रुपये की नगदी सहित करीब साढ़े पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सुबह को चला। तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

ग्राम बैरमनगर निवासी आबिद पुत्र मो. शफी की यहां नहटौर-धामपुर स्थित ओबीसी बैंक के सामने इलेक्ट्रोनिक की दुकान करता है। किसी समय अज्ञात चोर दुकान के चैनल और शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुस गए और दुकान के गल्ले में रखी 50 हजार की नगदी, 23 बैट्री, 15 इन्वर्टर, 7 एलईडी, 3 वाशिंग मशीन और दो फ्रिज और लाखो रुपये का अन्य कीमती सामान सहित पांच लाख की चोरी कर ली। चोरी का पता सुबह चला जब आबिद दुकान खोलने पहुंचा और शटर और चैनल के ताले टूटे देखे। दुकान में अंदर घुसते ही दुकान का सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही चोरी की सूचना पुलिस व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दी। चोरी गए सामान की कीमत करीब साढ़े पांच लाख बताई जा रही है। बैंक के सामने चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना किया। उधर,व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

बंद मकान से चोरी
नगीना (ब्यूरो)। मोहल्ला विश्नोई में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ कर हजारों रुपये की नगदी, जेवरात चोरी कर लिए। मकान मालिक अपनी रिश्तेदारी में गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी ईश्वरचंद विश्नोई का बेटा अतुल अपने परिवार के साथ मुरादाबाद में रहता है, पांच दिन पूर्व ईश्वरचंद की पत्नी अपने मायके जसपुर चली गई। शनिवार की सुबह ईश्वरचंद मकान में ताला डाल कर अपने बेटे के पास मुरादाबाद चले गए। रविवार की शाम को घर वापस आए तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। घर का सामान खुर्दबुर्द पड़ा था, सेफ टूटी हुई थी ।इसमें रखे जेवरात और 20 हजार रुपये की नगदी गायब थी। ईश्वरचंद की तहरीर पर नगीना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed