{"_id":"5a2c25ac4f1c1bc45b8bb107","slug":"71512842668-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से नाराज व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पीएम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से नाराज व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पीएम को भेजा
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़। गृह कलह में गांव उमरपुर नत्थन में एक व्यक्ति ने बंद पड़े मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
गांव उमरपुर नत्थन निवासी जयवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र संजू (30) की शादी अफजलगढ़ के गांव अनवरपुर चंडिका निवासी दीक्षा से हुई थी। पिछले काफी समय से संजू और उसकी पत्नी में विवाद चल रहा था। जिसके कारण दीक्षा अपने मायके में रह रही थी। दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया। मगर, वह नहीं मानी। सोमवार को संजू उसे लेने अनवरपुर चंडिका गया था। मगर, दीक्षा उसके साथ नहीं आई। बकौल जयवती, इसी बात से नाराज होकर संजू घर आ गया। वह भी अपनी बेटी के यहां गई थी। जिस वजह से घर में ताला लगा था। बताया कि पड़ोसी के घर की छत से किसी तरह से संजू अपने घर में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को जब वह घर लौटी और पुत्र के शव को देख उसके होश उड़ गए । वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। लोगों ने किसी तरह से उसे पानी पिलाकर होश में लाए। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को अवगत करा दिया। कुछ ही देर के बाद पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुंदे से उतार कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, एसओ विजेंदरपाल राणा ने बताया कि संजू के पिता की पहले ही मृत्यु हो गई है। मां भी अपनी लड़कियों के पास थी। मृतक घर पर अकेला ही था। मां के घर आने पर घटना की जानकारी हुई।