फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पिता की डांट से क्षुब्ध होकर पुत्र ने लगाई फांसी

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर पुत्र ने लगाई फांसी

Thu, 08 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर पुत्र ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)।
पुत्र ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। घटना के वक्त परिवार घर पर मौजूद नहीं था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
नगीना के गांव जीतपुर पलड़ी निवासी पतराम का पुत्र अरविंद (22) देहरादून में नौकरी करता है। तीन दिन पहले अरविंद घर आया था। बुधवार की सुबह अरविंद का उसके पिता पतराम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पतराम ने अरविंद को डांट दिया। दोपहर बाद अरविंद घर में अकेला था । उसने गेहूं रखने की कोठी के कुंडे में कपड़ा डालकर फांसी लगा ली। करीब चार बजे जब पिता पतरात घर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने पड़ोसियों के मदद से दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर का मंजर देख उसके होश उड़ गए। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की सूचना दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामवासियों के अनुसार गेंहू की कोठी काफी ऊंचाई पर रखी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार करने पर लौट गई।


सांप के काटने से युवक की मौत
गंजदारानगर। कोतवाली शहर के गांव चंदनपुरा निवासी सुरेश का पुत्र मुनित कुमार (23) बड़े भाई अमित के साथ मंगलवार की रात खेत पर पानी देने गया था। अमित ने बताया कि खेत पर काम करते वक्त मुनित के पैर में सांप ने काट लिया। इससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed