फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दरोगा की अभी भी हालत गंभीर

हिस्ट्रीशीटर की गोली से दरोगा घायल, हालत गंभीर

Sat, 24 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
दरोगा की अभी भी हालत गंभीर
UP Police
हिस्ट्रीशीटर की गोली से घायल दरोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। दरोगा 48 घंटे बाद भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। ऑपरेशन के बाद अभी तक वह बेहोशी की हालत में हैं। हालांकि, डॉक्टर खतरा से बाहर होने की बात कह रहे हैं। दरोगा के परिजन और मिलने वालों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है। 
विज्ञापन


बुधवार रात हसनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलती थी कि कोतवाली के पीछे ईदगाह रोड से पहले दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। सूचना मिलते ही दरोगा पवन कुमार पाठक सिपाही अंकुुर कुमार, धनुज कुमार और संजय चौहान के साथ बताए ठिकाने पर गश्त करने निकल पड़े थे। 
विज्ञापन

इस दौरान दरोगा ने संदिग्धों को टोका तो एक बदमाश ने दरोगा को गोली मार दी और जंगल की तरफ फरार हो गए। गोली दरोगा के सीने में लगी थी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उधर, साथी सिपाहीयों ने दरोगा को गोली मारने का मैसेज वायरलेस पर फ्लैश कर दिया।

जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस सहित जिले के कई थानों का फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गया। एसपी डॉ विपिन ताडा और एएसपी ब्रजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दरोगा को गंभीर हालत में उपचार के लिए टीएमयू में भर्ती कराया गया। वहीं बाद में मुठभेड़ में नौगांवा सादात थाने क्षेत्र के गांव खेड़ा अपरोला निवासी हिस्ट्रीशीटर इंतजाम उर्फ भूरा ढेेर हो गया।

उधर, हिस्ट्रीशीटर की गोली से घायल दरोगा पवन कुमार पाठक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली तो निकाल दी है। लेकिन, 48 घंटे बाद भी वह आईसीयू में भर्ती है और बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed