{"_id":"5bcf6933bdec22696633580c","slug":"61540319539-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगली जाजू में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगली जाजू में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
नंगली जाजू में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
नूरपुर(बिजनौर)। गांव नंगली जाजू में एक युवक ने सरकारी नलकूप के पास खड़े पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सोमवार की सुबह घर से निकला था। उसका शव जंगल गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव नंगली जाजू निवासी महकार सिंह (18) पुत्र प्रीतम सिंह सोमवार की सुबह करीब दस बजे जंगल जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर काम करने गए तो सरकारी नलकूप के पास एक पेड़ पर महकार का शव लटका देखा। महकार का शव मिलने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार महकार की किसी बात को लेकर परिवार वालों से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर उसने आत्महत्या कर ली। महकार दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।