फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जांच के लिए लैब भेजा जाएगा हेयर आयल का नमूना

जांच के लिए लैब भेजा जाएगा हेयर आयल का नमूना

Wed, 12 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
जांच के लिए लैब भेजा जाएगा हेयर आयल का नमूना
अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में नामचीन कंपनी का बालों का नकली तेल के अवैध धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। करीब बीस लाख का तेल बरामद हुआ। फैक्ट्री संचालित करने वाले आरोपी पिता-पुत्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पिता-पुत्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बरामद हुए तेल का नमूना जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को हसनपुर कोतवाली पुलिस और केश तेल बनाने वाली नामी कंपनी के अधिकारियों ने सिहाली जागीर गांव निवासी शौकीन के घर छापा मारकर 20 लाख रुपये का नकली हेयर आयल पकड़ा था। छापा पड़ने से पहले ही आरोपी भाग निकले थे। नकली पैकिंग वाला तेल का जखीरा बरामदगी के मामले में पुलिस ने मकान मालिक शौकीन और उसके बेटे इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि नकली तेल का अवैध धंधा कब से चल रहा था। कौन-कौन लोग गोरखधंधे में शामिल हैं और कहां-कहां तक इस धंधे का नेटवर्क फैला हुआ है। फिलहाल बरामद हुए हेयर केश तेल का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed