{"_id":"5ac518ff4f1c1ba9618b5742","slug":"61522866431-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों ने की लूट पाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र बदमाशों ने की लूट पाट
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी से नकदी, बाइक लूटी
नजीबाबाद (बिजनौर)। एक कारोबारी से तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
तहसील के गांव जहानाबाद निवासी कारोबारी श्याम सुंदर के साथ मंगलवार रात बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट पाट की। श्याम सुंदर नजीबाबाद में दुकान करता है। मंगलवार रात करीब 8:15 बजे वह दुकान बंद कर अपने गांव जहानाबाद जा रहा था। रायपुर मार्ग पर डैम से कुछ पहले तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसको रोक कर उसे तमंचे से आतंकित किया। बदमाशों ने सात हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। बदमाशों ने शोर मचाने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने नजीबाबाद थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।