फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

Wed, 04 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

जलालाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद-फजलपुर रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार रात एक युवक अप रेल लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी चालक ने इसकी सूचना फजलपुर रेलवे स्टेशन को दी। फजलपुर रेलवे स्टेशन से नजीबाबाद रेलवे स्टेशन को सूचित किया गया। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन की सूचना पर कल्हेड़ी फाटक पर तैनात गेटमैन सर्वेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचा। रेलवे क्रॉसिंग से नजीबाबाद दिशा में करीब 100 मीटर दूरी पर युवक का शव दो हिस्सों में कटा मिला। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान न हो पाने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मंगलवार रात एक युवक के घर से नाराज होकर जाने के बाद ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत की खबर फैलने से युवक के परिवार में कोहराम मच गया। भागते-दौड़ते युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक युवक के अपने परिवार का न होने पर परिजनों की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed