{"_id":"5ab565a24f1c1b54408b4960","slug":"61521837474-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर/अमर उजाला।
मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी सहित एक लैपटाप चोरी कर लिया। चोरी की वारदात से दुकानदारों में रोष बना हुआ है। वारदात की की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
हसनपुर नगर के रहरा अड्डे पर प्रदीप अग्रवाल का मेडिकल स्टोर है। गुरुवार की रात करी नौ बजे मेडिकल स्टोर बंद करके घर चले गए थे। सुबह को पड़ोसी लोगों ने मेडिकल स्टोर के ताले टूटे होने की जानकारी स्टोर स्वामी को दी। सूचना मिलते ही प्रदीप अग्रवाल मेडिकल स्टोर पहुंच गए। देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे और चैनल के भी ताले टूटे मिले। प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि गल्ले में लगभग 45 हजार की नगदी रखी हुई थी। इसके अलावा एक लैपटॉप भी स्टोर में ही था। लैपटॉप में लेन देन का विवरण रहता था। चोरों ने नगदी सहित लैपटॉप भी चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।