{"_id":"59593e794f1c1b8e548b4c46","slug":"61499020921-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कत्ल का एक आरोपी ओर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के कत्ल का एक आरोपी ओर दबोचा
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम कुमारी की हत्या में एक और गिरफ्तार
बिजनौर। पुलिस ने 12 दिन पहले गांव रशीदपुरगढ़ी के पास महिला के कत्ल के एक और आरोपी को दबोच लिया है।
नगीना थाने के गांव हुरनंगला निवासी बेगराम की पत्नी प्रेम कुमारी की 16 जून को बिजनौर के पास गांव रशीदपुर गढ़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रेम कुमारी के बेटे पंकज ने अपने मां के प्रेमी नगीना निवासी संदीप विश्नोई उसके साथी वीरपाल व गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रशीदपुर गढ़ी में प्रेम कुमारी अपने प्रेमी संदीप विश्नोई के साथ रहती थी। पुलिस की जांच में नामजद लोग निर्दोष पाए गए। पता चला कि बेगराम ने ही अपनी पत्नी की सुपारी देकर हत्या कराई थी। प्रेम कुमारी की हत्या नहटौर थाने के गांव पप्सरा निवासी कोहर सिंह ने अपने साथी हल्दौर थाने के गांव लाडनपुर निवासी सूबे सिंह व साथी लोकेंद्र के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने कोहर सिंह और प्रेमकुमारी के पति बेगराम सिंह को पहले ही दबोच लिया है। रविवार को पुलिस ने गांव लाडनपुर निवासी लोकेंद्र को हत्या में प्रयुक्त बाइक के साथ दबोच लिया है। एक आरोपी सूबे अभी फरार है।