फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sat, 17 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
अफजलगढ़ (बिजनौर) (ब्यूरो)। हाईवे 74 पर बृहस्पतिवार रात बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार तीनों लोगों में से दो की, पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन के कुचलने से मौत गई, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजे हैं। हालांकि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 11 बजे मकसूदाबाद निवासी ऋषिपाल पुत्र बुद्ध सिंह 50 वर्ष, पप्पू पुत्र ओमप्रकाश 35 वर्ष निवासी भागीजोत व स्योहारा थाने के गांव भगवानपुररैनी निवासी राजीव पुत्र नन्हें सिंह 22 वर्ष एक ही बाइक से गांव मकसूदाबाद से भागीजोत जा रहे थे। जैसे ही वह आलमपुरगांबड़ी व आसफाबाद चमन के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई, जिसमें तीनों बाइक सवार भी सड़क पर जा गिरे। इस दौरान पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने ऋषिपाल और पप्पू को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि राजीव कुछ दूर जा गिरा था, इसलिए वह बच गया। राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर ऋषिपाल के पुत्र दीपक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


हाईवे पर बाइक से गिरने पर पीछे से आ रहे वाहन से कुचल गए
बाइक पर तीन लोग थे सवार, अनियंत्रित होकर गिरी, एक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed