फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिला ठगों पर दो किशोरियों के कानों से सोने के कुंडल खीचकर फरार होने का आरोप

महिला ठगों पर दो किशोरियों के कानों से सोने के कुंडल खीचकर फरार होने का आरोप

Tue, 30 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिला ठगों पर दो किशोरियों के कानों से सोने के कुंडल खीचकर फरार होने का आरोप
शेरकोट। घर पर सामान बेचने के बहाने आई दो महिलाओं ने दो किशोरियों के कानों के कुंडल खींच कर फरार हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला अचारजान निवासी बीना देवी पत्नी ललित यादव ने बताया कि दोपहर उनके घर दो महिलाएं आईं और खुद को उनके परिचित बताते हुए 100 रुपये में दो चादर देने को कहा, जिस पर दोनों युवती कहने लगी कि हमारा कमरा निकट में ही है। अपनी पुत्री को हमारे साथ भेज दो और हम इन्हें चादर दे देंगे। जब बीना की पुत्री रिया 10 वर्षीय अपनी पड़ोस की सहेली नमामि 11 वर्षीय पुत्री प्रदीप यादव के साथ उन युवतियों के साथ गई, तो मोहल्ला काजियान के निकट सूमसाम इलाके में ले जा कर इन महिलाओं ने दोनों किशोरियों को डरा धमकाकर कानों से कुंडल खींच कर फरार हो गई। रोती हुई घर पहुंची। दोनो किशोरियों ने आपबीती परिजनों को बताई। जिस पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों युवतियों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष पंकज तोमर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed