फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो पक्षों ने एक दूसरे पर फायर करने का आरोप लगाया, एक घायल

दो पक्षों ने एक दूसरे पर फायर करने का आरोप लगाया, एक घायल

Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों ने एक दूसरे पर फायर करने का आरोप लगाया, एक घायल
चांदपुर। जलीलपुर क्षेत्र के गांव नारनौर निवासी परवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तथा उसके चाचा का लड़का रविंद्र शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर पर बैठे थे। आरोप है कि गांव निवासी सागर, रोहित पुरानी रंजिश को लेकर दोनों से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नियत से उन फायर कर दिया। इससे रविंद्र घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परवेंद्र ने सागर, रोहित, रतन सिंह, सुभाष के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। उधर, गांव निवासी जबर सिंह ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार की शाम को गांव की दुकान से सामान लेकर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही संजीव उर्फ मुनी, परविंद्र उर्फ पिंटू, रविंद्र व गुड्डू मिल गए और पुराने मुकदमें को लेकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। उसने भाग कर जान बचाई। जबर सिंह ने गांव निवासी संजीव, परविंद्र, रविंद्र, गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed