फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कार की टक्कर से दंपति और बच्चा घायल, जाम

कार की टक्कर से दंपति और बच्चा घायल, जाम

Sun, 22 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से दंपति और बच्चा घायल, जाम
हसनपुर। उझारी से घर लौट रहे एक बाइक सवार को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार पति पत्नी और बच्चा घायल हो गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हसनपुर-संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। घायलों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव काला खेड़ा निवासी सरफुद्दीन पुत्र इलियास अपनी पत्नी वहीदा और बच्चे के साथ बाइक से उझारी से वापस गांव लौट रहे थे। कालाखेड़ा पहुंचने पहले ही हसनपुर-संभल मार्ग पर सामने से आ रह कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चा दूर जा गिरे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हसनपुर संभल मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगाया दिया। ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके जाम खोला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed