फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: सोसाइटी में गार्डों से गाली-गलौज और अभद्रता करने वाली महिला गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
फोटो
विज्ञापन

- सोसाइटी में खाना लेकर आए डिलीवरी बाॅय को रोकने पर भड़की थी महिला
- गार्ड को मारने के लिए उठाई थी लात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था अभद्रता का वीडियो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स में खाने की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी बाॅय को रोकने के लिए हुए विवाद में बिसरख कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी में ही रहती है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। जांच में पता चला है कि महिला ने घटना के वक्त शराब पी रखी थी।
पुलिस जांच में पता चला है कि सोसाइटी में रहने वाली महिला ने मंगलवार रात ऑनलाइन सैनिटरी पैड और खाने का सामान ऑर्डर किया था। डिलीवरी बाॅय सामान लेकर सोसाइटी पहुंचा था। इस दौरान सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने सोसाइटी के नियमों के मुताबिक उसे जांच के लिए गेट पर रोक लिया। डिलीवरी ब्वॉय को रोकने की जानकारी मिलते ही महिला सोसाइटी गेट पर पहुंच गई। यहां उसने गार्ड से बहस शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने शराब पी रखी थी। कुछ ही देर में उसने गार्ड के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। करीब 4 मिनट 50 सेकेंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला गेट पर खड़े गार्ड्स को गंदी-गंदी गालियां दे रही है।
विज्ञापन

वह तेज आवाज में चीखते हुए अपने फ्लैट का नंबर बताती है और कहती है कि इससे दूर रहना। आरोपी महिला गार्ड को दर्जनों गंदी गालियां देती हैं। वीडियो में महिला अखिलेश यादव नामक व्यक्ति को गाली देती हुई सुनाई दे रही है। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत का कहना है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed