{"_id":"5b4ba95c4f1c1bc6508b4dfb","slug":"51531685212-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर किसान के घर में पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर किसान के घर में पांच लाख की चोरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरावली। पुलिस चौकी रहरा क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने इस बार क्षेत्र के गांव बांस का खुर्द को अपना निशाना बनाया। शनिवार की रात चोर कूमल लगाकर किसान के घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखी दो लाख की नगदी, जेवर सहित पांच लाख का सामान चुरा लिया। घर में किसान के बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी।
पुलिस चौकी रहरा क्षेत्र के गांव बांस का खुर्द निवासी किसान शमशाद का घर गांव के बाहरी छोर पर है। शनिवार की रात शमशाद अपने परिवार के साथ बाहर आंगन में सो रहा था। आधी रात किसी समय चोर घर के पीछे की दीवार में कूमल लगाकर कमरे में घुस आए। घर में रखी दो लाख की नगदी, चांदी के जेवर, कपड़ों से भरा बैग, एक संदूक सहित करीब पांच लाख का सामान उठा ले गए। घर में शमशाद के बेटे नौशाद की शादी की तैयारियां चल रही थी। चोर शादी में शमशाद की बेटी अनुमा और शमा परवीन का भी बैग लेकर चलते बने। जिसमें सोने के 2 जोड़े झुमके, 2 जोड़ी पैंडिल और कपड़े रखे थे। रविवार की सुबह जब शमशाद ने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो कूमल लगा था। कूमल लगा देख शमशाद के होश उड़ गए। शमशाद ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।
नहीं थम रही चोरी की घटनाएं
- 15 मई को जमील निवासी बांस का कला के घर में तीन लाख की चोरी
- 10 जून को मान सिंह का भैंसा चोरी हो गया
- 21 जून को इशरत निवासी बांस का खुर्द के घर दो लाख की चोरी
- 09 जुलाई को जेबड़ा गुर्जर में दो रातों में तीन मोटर चोरी
- 11 जुलाई को महबूब अली और ज्योति टेलर की दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश