फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव

Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन

हल्दौर। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान मोहल्ला जोशीयान निवासी मुनेश के रूप में हुई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झालू रोड पर एक क्रेशर के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मानव रहित रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पड़ा था। शव कई टुकड़ों में कट चुका था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। कुछ राहगीरों ने बताया कि युवक को उन्होंने नहटौर रोड स्थित एक ढाबे पर काम करते देखा था। पुलिस ने ढाबे के मालिक को बुलाकर पूछताछ की तो उसने युवक की पहचान कस्बा झालू के मोहल्ला जोशीयान निवासी 38 वर्षीय मुनेश जोशी के रूप में की। मुनेश की मौत का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि मुनेश की हत्या की गई है। वह मंगलवार को करीब पांच बजे घर से ढाबे पर काम करने के लिए निकला था। वह होटल पर रसोईया का काम करता था। उसके भाई कोमल ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि लगता है कि ट्रेन की चपेट में आने से मुनेश की मौत हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed