{"_id":"5991eb324f1c1baa218b45f9","slug":"51502735154-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी से नाराज ग्रामवासियों ने जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में चोरी से नाराज ग्रामवासियों ने जाम लगाया
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
दारानगरगंज। मोबाइल की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर नकदी, दर्जनों मोबाइल व दो एलईडी चुरा ली। दुकान स्वामी ने जल्द घटना के खुलासे की मांग करते हुए अपने गांव के लोगों से साथ मिलकर गंज में बिजनौर-बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया। चौकी इंचार्ज के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
कोतवाली शहर के गांव दारानगरगंज में बस स्टेंड के निकट गायत्री शक्तिपीठ की दुकानों में जीतपुरा निवासी अंकित मोबाइल की दुकान करता है। अंकित ने बताया कि वह रविवार की रात अपनी दुकान बंद करके गया था और जब सुबह लौटा तो चोरों ने नकब लगाकर दुकान में रखी दो एलईडी, दर्जनों मोबाइल व 15 हजार की नकदी चुरा ली। अंकित ने चोरी की घटना से नाराज होकर गंज में जाम लगा दिया व बाजार भी बंद करा दिया। जाम लगने से मौके पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और यात्री भी परेशान नजर आए। चौकी इंचार्ज संदीप पंवार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को एक सप्ताह में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया, तब जाकर जनता शांत हुए और जाम खोला।