फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 lakhs of liquor caught

50 लाख की शराब पकड़ी

Sun, 09 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs of liquor caught
बिजनौर में पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सुप्रीम कोर्ट के हाईवे से 500 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान स्थापित कराने का शराब माफिया फायदा उठाने में जुटे हैं। माफिया शराब की दुकानों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए महिला व पुरुषों को उकसाकर गैर राज्यों से लाकर अपनी शराब बेचने में जुटे हैं। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने नांगल थाने से पंजाब से लाई गई 50 लाख की शराब के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। तीन तस्कर पुलिस पर गोली चलाकर भाग निकले। 
विज्ञापन


एसपी अजय साहनी की मानें तो इन आंदोलनों के पीछे शराब माफिया का हाथ है। वे ही महिलाओं को उकसाकर ये आंदोलन करवा रहे हैं। चोरी छिपे ये माफिया अपनी खूब शराब बेचने में लगे हैं। एसपी अजय साहनी के मुताबिक क्राइम ब्रांच व नांगल पुलिस ने शनिवार को गांव सराय की पुलिया पर मुठभेड़ के दौरान राजस्थान के गांव आबरी माता हिरन माजरी जिला उदयपुर निवासी प्रकाशचंद्र को पंजाब की 5200 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन


शराब दस टायरा ट्रक में आलू व चोकर की बोरी में छिपाकर लाई जा रही थी। ट्रक में सवार मंडावर थाने के गांव तिमरपुर निवासी शराब माफिया अमित उर्फ मोंटी, हीमपुर थाने के गांव झाल निवासी नीरज प्रधान, गांव चौकपुरी निवासी दीपू पुलिस पर फायर कर भाग निकले। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अमित उर्फ मोंटी व उसके साथी अवैध शराब को दोगुना दामों में बेच रहे हैं। ये अपने इस काले कारोबार को और अधिक बढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं। प्रकाशचंद ने पुलिस को बताया कि चोकर व आलू की बोरी में शराब छिपाकर लाकर वे वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में भी बेचते हैं। जिस वाहन में शराब छिपाकर लाई जाती है, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लिखा होता है। एसपी ने बताया कि 50 लाख की शराब के साथ 20 लाख का ट्रक भी पकड़ा गया है। डीआईजी ओंकार सिंह ने टीम में शामिल क्राइम ब्रांच के दरोगा वीरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, फतेह सिंह, अनुराग चौधरी, नांगल थाने के प्रभारी फतेह सिंह समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुकदमे होंगे दर्ज : एसपी
एसपी अजय साहनी ने बताया कि शराब की दुकानों पर तोड़फोड़ की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। महिला हो या पुरुष, जो करेगा उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल या स्कूल के पास किसी शराब की दुकान से दिक्कत आ रही हो तो लोग उनसे या डीएम से पास आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसी को शराब की दुकान बंद कराने व तोड़फोड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।  नहटौर में ऐसा करने वाली महिलाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed