{"_id":"5c23caa1bdec2256a47cc0f1","slug":"41545849505-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
बिजनौर। नगीना देहात पुलिस ने वाहन चोरों के एक गैंग को दबोचा है। गैंग से चोरी की 11 बाइक बरामद की गई हैं। गैंग उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से बाइक चोरी करता है। गैंग का एक सदस्य पुलिस का चकमा देकर भाग गया।
एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक नगीना देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने वाले एक गैंग का दबोचा है। पकड़े गए गैंग में कोतवाली देहात थाने की रहीमुल्ल्ला कॉलोनी निवासी खुर्शीद, नगीना थाने के गांव बिंझाहेड़ी निवासी प्रधुम, कोतवाली देहात के मोहल्ला बिलाल बस्ती निवासी आशु शर्मा, कोतवाल देहात की आदर्श कॉलोनी निवासी बंटी शामिल हैं। गैंग का एक सदस्य यामीन उर्फ शहजाद मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने चारों बदमाशों के कब्जे से चोरी की चार बाइक मौके पर बरामद कीं। गैंग की निशानदेही पर पुलिस ने उत्तराखंड की सीमा से सटी खो नदी के किनारे खंडहर में गन्ने की पत्ती में छिपाकर रखी गईं सात बाइक बरामद कीं।
पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि वह बिजनौर जिले के अलावा आसपास के जिलों और उत्तराखंड राज्य से बाइक चोरी कर आसपास और दूर दराज के लोगों को बेचते थे। चोरी की बाइकों को वह बेचने की फिराक में लगे थे। बाइक चोरी का काम गैंग काफी दिनों से कर रहा है। चोरी की बाइक बेचने में जो रकम आती थी उसे गैंग के सदस्य आपस में बांटते थे। अब तक कई चोरी की बाइक गैंग बेच चुका है। गैंग को पकड़ने वाली टीम में नगीना देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, दरोगा बृजराज सिंह, वीरेंद्र सिंह पुंडीर समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
छह हजार रुपये में बेचते थे बाइक
पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि चोरी की एक बाइक को वह छह हजार रुपये में बेच देते थे। पहले ग्राहक को पूरी तरह अपने झांसे में लेते थे। उसके बाद बाइक बेचते थे। खरीदार को यह शक नहीं होने देते थे कि बाइक चोरी की है।