फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर तहसील में खाया जहर

समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर तहसील में खाया जहर

Tue, 18 Sep 2018 09:00 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर तहसील में खाया जहर
नशे की हालत में समाधान दिवस में पहुंचा था युवक, हालत गंभीर, मेरठ रेफर
विज्ञापन

उधार के मामले में कार्रवाई न होने पर नाराज होकर उठाया जानलेवा कदम
दो दिन पहले भी चौकी पर आकर जहर खाने की दी थी धमकी
फोटो-19,20,21
बिजनौर। उधार के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज एक व्यक्ति ने तहसील चांदपुर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायती पत्र देने के बाद तहसील परिसर में ही जहर खा लिया। व्यक्ति नशे की हालत में था। उसने अपने भाई को जहर खाने के बारे में बताया और बाद में लाठी लेकर बास्टा चौकी में पहुंच गया। चौकी में जाकर तोड़फोड़ की। उसे उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी अतुल गांव बसेड़ी निवासी मुकुल व उसके रिश्तेदारों के यहां ट्रैक्टर चलाता था। आरोप है कि अतुल ने कुछ दिन पहले मुकुल का ट्रैक्टर, टीलर व अन्य सामान बेच दिया। इस बात पर मुकुल से अतुल का विवाद हो गया। एक लाख 80 हजार रुपये में दोनों के बीच फैसला हुआ। ये पैसे अतुल को देने थे। अतुल ने कहा कि वह जमीन बेचकर पैसा दे देगा, लेकिन पैसा नहीं दिया। इस दौरान अतुल ने एक पुरानी अल्टो व बाइक खरीद ली। कुछ दिन पहले मुकुल और अतुल के गांव का पुष्पेंद्र व उसके रिश्तेदारों ने अतुल से बाइक छीनकर अपने घर खड़ी कर ली। इस बात पर विवाद और बढ़ता गया। अतुल अपनी बाइक वहां से समझौता करके फिर ले आया। मंगलवार को अतुल चांदपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचा और वहां प्रार्थना पत्र देकर तहसील परिसर में ही जहर खा लिया। उसका कहना था कि उसने मुकुल को रुपये दे रखे हैं। अपने भाई को रणवीर को अकौंधा गांव में बुलाया और उसे साथ लेकर बास्टा पुलिस चौकी पहुंच गया। डंडा लेकर बास्टा पुलिस चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सी व मेज तोड़ डाली। यह देख पुलिसकर्मी भी हक्के बक्के रह गए। उन्होंने अतुल को पकड़ा। अतुल ने बताया कि उसने जहर खा रखा है तो पुलिसवालों के हाथ पांव फूल गए। उसे गाड़ी में डालकर स्याऊ पीएचसी लाए और वहां से बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां एसपी सिटी दिनेश सिंह पहुंचे और मामले की जानकारी ली। तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह ने अतुल के बयान लिए। हालत चिंताजनक होने पर अतुल को मेरठ रेफर कर दिया गया। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा के मुताबिक अतुल शराब के नशे में समाधान दिवस में गया था। वहां बाद में उसने जहर खाया। बास्टा चौकी में उसने तोड़फोड़ की। अतुल को नशा इतना था कि वह कुछ बता नहीं पा रहा था।
विज्ञापन

बास्टा चौकी के प्रभारी पवनवीर राणा के मुताबिक दो दिन पहले भी अतुल चौकी पर आया था और जहर खाने की धमकी दे रहा था। अभी तक केवल यही मामला पता चला है। कई महीने से अतुल का विवाद चल रहा था और यह विवाद सुलझ नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed