{"_id":"5b5631a94f1c1bee748b5a11","slug":"41532375465-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद मांस विक्रेता के हत्यारे पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन बाद मांस विक्रेता के हत्यारे पुलिस पकड़ से दूर
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मांस विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या में नामजद आरोपियों को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की सुस्त कार्रवाई के चलते परिजनों में रोष पनप रहा है। पीड़ित परिजनों ने पड़ोसी मांस विक्रेता समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार की रात पशु कटान की मुखबिरी करने के शक में मांस विक्रेता बिलाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल मांस विक्रेता ने मेरठ जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बिलाल के पिता की तहरीर पर पड़ोसी मांस विक्रेता दो भाइयों सरताज, शानदार और अन्य साथी नदीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर कोट चौराहे पर जाम लगा दिया था। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जाम लगाने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। हत्या की वारदात को तीन दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।