फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक सवार से बदमाशों ने पांच सौ रूपये लूटे

बाइक सवार से बदमाशों ने पांच सौ रूपये लूटे

Wed, 18 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार से बदमाशों ने पांच सौ रूपये लूटे
बाइक सवार से बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। गांव राजा का ताजपुर निवासी अरमान अहमद रेडीमेड कपड़ों की सिलाई का काम करता है। मंगलवार की शाम वह सिलाई के लिए कपड़ा लेने कांठ गया था। वहां से शाम करीब पांच बजे लौटते समय जैसे ही वह स्योहारा क्षेत्र के गांव खानपुर के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद चार बदमाशों ने उसकी बाइक में डंडा मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने उसकी जेब में मौजूद 500 रुपये छीन लिए, बाइक लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने अरमान को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान पीछे से कुछ लोगों को आता देखकर बदमाश उसे छोड़कर गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गए। अरमान ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पहुंचे परिजनों ने उसे ताजपुर लाकर निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed