फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मेंढ़ को लेकर चले लाठी डंडों में पिता पुत्र घायल, हायर सेंटर रेफर

मेंढ़ को लेकर चले लाठी डंडों में पिता पुत्र घायल, हायर सेंटर रेफर

Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मेंढ़ को लेकर चले लाठी डंडों में पिता पुत्र घायल, हायर सेंटर रेफर
दो पक्षों में मारपीट, पिता पुत्र घायल
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। जमीन की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें पिता पुत्र घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ग्राम हादकपुर निवासी शूरवीर त्यागी व पुष्पराज त्यागी के परिवार में कृषि भूमि की मेढ़ को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनो पक्षों में गन्ना बुवाई को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। आरोप है कि शूरवीर त्यागी और उसके साथियों ने पुष्पराज त्यागी के घर पहुंच कर लाठी डंडो व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे पुष्पराज त्यागी व उसका पुत्र आकाश त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को धामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। आकाश त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed