फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हत्यारोपी को नहीं मिली पैरोल

हत्यारोपी को नहीं मिली पैरोल

Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी को नहीं मिली पैरोल
बिजनौर। पिता के दफीना में शामिल होने के लिए हत्या के आरोप में मुरादाबाद जेल में बंद एक बंदी की पैरोल की याचिका को अदालत ने निरस्त कर दिया है। बंदी ने पिता के दफीना में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की थी। कोर्ट ने बंदी के हत्या में नामजद होने को गंभीरतम अपराध मानते हुए यह फैसला दिया है।
विज्ञापन

बिजनौर जेल में हत्या के अपराध में बंद हल्दौर थाना क्षेत्र निवासी मुल्ला शरीफ की बृहस्पतिवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक का बेटा दानिश भी हत्या के आरोप में मुरादाबाद जेल में बंद है। शुक्रवार को दानिश को सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो प्रमोद कुमार गंगवार की अदालत में लाया गया था। दानिश की ओर से कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया कि उसके पिता भी उपरोक्त मुकदमे में बंदी थे। आज न्यायालय में मौजूद है, इसलिए उसे शाम आठ बजे तक का पैरोल दिया जाए। इस पर अपर जिला शासकीय अधिवक्ता महफूज चौधरी के अनुसार अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियुक्त जिला कारागार में निरुद्ध है। अभियुक्त के अधिवक्ता द्वारा प्रार्थना पत्र में पैरोल दिए जाने का कोई विधिक प्रावधान अंकित नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में हत्या जैसे गंभीरतम अपराध में निरूद्ध अभियुक्त को पैरोल दिए जाने का कोई औचित्य आधार प्रतीत नहीं होता है। अभियुक्त का प्रार्थना पत्र खारिज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed