फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 पूर्व गायब किशोरी को बरामद नहीं कर पाई नगीना देहात पुलिस

15 पूर्व गायब किशोरी को बरामद नहीं कर पाई नगीना देहात पुलिस

Thu, 07 Mar 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
15 पूर्व गायब किशोरी को बरामद नहीं कर पाई नगीना देहात पुलिस
लापता किशोरी को बरामद नहीं कर पाई नगीना देहात पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो भाइयों समेत चार युवकों पर बहला फुसला कर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर किशोरी के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ एकत्र होकर एसपी से मिले। प्रार्थना पत्र देकर किशोरी को शीघ्र ही बरामद कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया कि उसकी भतीजी 22 फरवरी को क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि अजीम, आयाश, शारिक व उसका भाई वाहिद उसकी भतीजी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने उसे अनेक संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। कॉलेज में पहुंचने पर उसे जानकारी दी गई कि उसकी भतीजी परीक्षा केंद्र पर आई थी। इस मामले की शिकायत नगीना देहात पुलिस से की गई, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसकी नाबालिग भतीजी को बरामद नहीं कर पाई। पीड़ित ने आरोपी चारों युवकों पर ने उसकी भतीजी की हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed