{"_id":"5bfd97e4bdec22418c7a7e4a","slug":"31543346148-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसराल जाते वक्त बदमाशों ने युवक के प्रताडित कर बाइक,, पांच हजार की नकदी,व मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसराल जाते वक्त बदमाशों ने युवक के प्रताडित कर बाइक,, पांच हजार की नकदी,व मोबाइल लूटा
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से बाइक, नगदी और मोबाइल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर। अफजलगढ़ थाने के गांव मेघपुर निवासी युवक से बदमाशों ने रविवार रात हथियारों के बल पर बाइक, नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवक गांव शेरगढ़ अपनी सुसराल जा रहा था।
मेघपुर निवासी शावेज के मुताबिक वह रविवार शाम पत्नी को लेने को शेरगढ़ जा रहा था। जब वह शेरगढ़-जसपुर मार्ग पर पहुंचा तो मार्ग के मोड़ पर तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाते हुए उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे बाइक, पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में डाल कर फरार हो गए। काफी देर बाद उसने राहगीरों के फोन से डायल 100 पुलिस और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 100 डायल पुलिस ने ही उससे थाने में तहरीर दिलाई। आरोप है कि थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं, कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। सीओ अफजलगढ़ कृपा शंकर कन्नोजिया का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित ने यदि तहरीर दी है तो पुलिस अवश्य कार्रवाई करेगी।