फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   न्यायलय के आदेश पर कुर्की करने आई टीम बैरंग लौटी

न्यायलय के आदेश पर कुर्की करने आई टीम बैरंग लौटी

Wed, 28 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
न्यायलय के आदेश पर कुर्की करने आई टीम बैरंग लौटी
कुर्की करने आई टीम खाली हाथ लौटी
विज्ञापन

शेरकोट। धोखाधड़ी के मामले में देहरादून न्यायालय के आदेश पर कुर्की करने आई पुलिस घर में ताला लगा देखकर खाली हाथ लौटना पड़ा। मोहल्ला नई सराय निवासी शकील कुरैशी पुत्र वकील कुरैशी के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून में मुकदमा विचाराधीन है। कुर्की करने आये देहरादून पुलिस के एसएसआई परवीन सिंह पुंडीर के मुताबिक शकील ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर देहरादून स्थित एक भूमि के फर्जी तरीके से कागज तैयार कर उसे देहरादून निवासी जावेद को लगभग पंद्रह लाख में बेच दिया था। मामले का खुलासा न होने पर पीड़ित ने शकील सहित उसके दो अन्य साथियों के विरुद्ध देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। परंतु शकील पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिस पर देहरादून पुलिस लगभग एक माह पूर्व धारा 82 की कार्यवाही कर चुकी थी। परंतु आरोपी के अदालत में हाजिर न होने पर 22 नवंबर को कुर्की के आदेश के जारी हो गए। मंगलवार को देहरादून पुलिस के एसएसआई परवीन सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ स्थानीय पुलिस को लेकर आरोपी के घर पहुंची थी। एसएसआई पुंडीर ने बताया कि कोर्ट से ताला तोड़ने के आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed