{"_id":"5b562fd24f1c1b49748b691d","slug":"31532374994-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख की चोरी में संदिग्धों से पूछताछ, क्लू नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 लाख की चोरी में संदिग्धों से पूछताछ, क्लू नहीं
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव में शिक्षक व फौजी भाई समेत तीन घरों में हुई 18 लाख की चोरी में पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि पुलिस को कोई सबूत हाथ नहीं लग सका है।
गुरुवार की रात रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव खाता निवासी शिक्षक संजीव कुमार व फौजी सुरेंद्र सिंह का परिवार घर की छत पर सोया हुआ था। इस दौरान दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखी एक लाख की नगदी, 25 तोला सोने और चांदी के आभूषण समेत दस लाख का कीमती सामान चोरी कर लिया था। इसके बाद चोरों ने पशु व्यापारी जितेंद्र सिंह के घर को निशाना बनाकर अलमारी में रखी दो लाख की नगदी, 12 तोला सोने-चांदी के जेवरात के अलावा लाखों के कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया था। जबकि सीएल गुप्ता कंपनी के तैनात कर्मचारी गजराज के घर से भी चोर 30 हजार की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। बदमाश एक ही रात में तीनों घरों पर धावा बोलकर साढ़े तीन लाख की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण सहित 18 लाख का सामान चोरी कर रफूूचक्कर हो गए। जांच पड़ताल की जुटी पुलिस ने क्षेत्र के संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की। चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी है।