{"_id":"5b4114e74f1c1b07278b5336","slug":"31530991847-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस के आदेश पर भ्रष्टाचार की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईओएस के आदेश पर भ्रष्टाचार की जांच शुरू
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरावली। नेहरू स्मारक इंटर कालेज गगंवार के प्रबंध संचालक पर साधारण सभा के सदस्यों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया है। शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की थी। इसके बाद डीआईओएस ने कमेटी गठित कर आरोपों की जांच शुरू करा दी है।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि ग्याहर जून को कुछ लोगों ने डीआईओएस को एक शिकायत पत्र देकर जाच करने की मांग की थी। जिसके बाद कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल हसनपुर कटिया अमरोहा और प्रधानाचार्य राजो देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा ने मौका मुआयना किया। जिसमें पुराने बोरिंग मिले, कोई भी नया बोरिंग नहीं पाया गया। जबकि बैंक से पैसे की निकासी की गई है। वहीं दूसरी और मंडलीय समिति ने आदेश के अनुपालन में प्रबंध संचालक द्वारा साधारण सभा की बैठक 22 अप्रैल को कराई गई थी। जिसमें एक पक्ष अनुपस्थित रहा, जबकि दूसरा पक्ष के लिए 34 मत पड़े थे। जिसका खर्च तीस हजार रुपये दर्शाए गए हैं। इसकी भी जांच चल रही है। इस बारे में प्रबंधक संचालक रहे डॉ. धर्म सिंह का कहना है कि उन्होंने जो भी खर्च किया है सही है। कराए गए कार्यों की फोटोग्राफी कराई गई है। संबंधित कार्य के बिल बाउचर जमा किए गए। आरोप निराधार है।