फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिल के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

महिल के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
महिल के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप
नहटौर। एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के परिचित युवक ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला के साथ गैंगरेप होने पर कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया। जब महिला का पति थाने जाने लगा तो उसे कुछ लोगों ने रोक दिया। मामले को लेकर एक पंचायत हुई। पंचायत में महिला की अस्मत की कीमत ढाई लाख रुपये लगाई गई। तीनों आरोपियों को रकम दो दिन के भीतर देने का फरमान सुनाया गया।
विज्ञापन

नगर में रहने वाली एक महिला को उसके पड़ोसी मोहल्ले का एक युवक रोजा इफ्तारी के बाद बाइक से घुमाने के लिए नूरपुर बाईपास मार्ग पर ले गया। बताया जाता है कि महिला का पति काम के लिए घर से बाहर निकला हुआ था। महिला घर पर अकेली थी। युवक महिला का परिचित बताया जा रहा है। बाइक सवार युवक महिला के गांगन नदी के किनारे ले गया। इसी दौरान उसके दो दोस्त भी मौके पर आ गए। तीनों ने मिलकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद आरोपी युवक महिला को कॉलोनी के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। महिला के आपबीती बताने पर कॉलोनी वालों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। महिला के साथ गैंगरेप होने का पता चलने पर कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया। महिला का पति पुलिस को जानकारी देने के लिए थाने आने लगा। मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। मामला पंचायत में निपटाने की सहमति बनने पर पंचों ने एक पंचायत कर डाली। इसमें तीनों युवकों पर ढाई लाख रुपये पीड़ित महिला को देने का फरमान सुनाया गया। महिला व उसके पति को चुप रहने की हिदायत भी दी गई है। उसके बाद बच्चों में आपसी झगड़ा होने की बात बताते हुए एक समझौता भी कराया गया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बच्चों का विवाद बताया समझौते का कारण
नहटौर। तीनों आरोपियों और महिला के बीच एक समझौता कराया गया है। बताया जाता है कि समझौते में बच्चों में आपसी कहासुनी होने पर विवाद होने का हवाला दिया गया, जबकि महिला के एक डेढ़ वर्ष की बेटी है। तीनों आरोपी पड़ोस के रहने वाले हैे। समझौता नामा ही शक के दायरे में आ गया है। पुलिस समझौता नामा को भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed