{"_id":"5ade29fa4f1c1b46098b628a","slug":"31524509178-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंज में कच्ची शराब की फैक्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंज में कच्ची शराब की फैक्ट्री
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंज दारानगर। पुलिस ने जहानाबाद निजावतपुरा के जंगलों में कच्ची शराब की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने काफी मात्रा में कच्ची शराब और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए।
सोमवार सुबह थाना कोतवाली शहर के अंतर्गत गंज चौकी इंचार्ज संदीप पवार को सूचना दी कि जहानाबाद में गंग नहर के समीप स्थित निजामपुरा निवासी समरपाल के खेत में कच्ची शराब की फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंची। शराब बनाने वाले गिरोह को घेर लिया। पुलिस को आता देख उनमें से एक युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती शराब माफिया हवा में फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए काफी दूर तक पीछा भी किया। चौकी इंचार्ज संदीप पवार ने बताया कि अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री चलाने वाले चारों युवकों दिनेश, दीपक पुत्र समरपाल निवासी ग्राम निजामपुरा मनोज एवं दिलशन निवासी जहानाबाद की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौके से करीब ढाई हजार लीटर लाहन, दो शराब की भट्टी, एक गैस सिलिंडर और कई उपकरण बरामद किए हैं।